Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

बड़े घरानों के लड़का-लड़की घर से भाग पहुंचे धर्मशाला, तलाश में घरवालों ने लगवाए......? 


 जालंधर के दो बड़े घरानों के लड़का और लड़की घर से भाग कर हिमाचल प्रदेश में पहुंचे हैं। दोनों नाबालिग हैं। वे एक सप्ताह पहले वहां के लिए निकले थे। दोनों को धर्मशाला में एक साथ घूमते देखा गया है। अब जालंधर पुलिस के साथ-साथ घरवाले भी उनकी तलाश में धर्मशाला पहुंच गए हैं। घरवालों ने उन्हें तलाशने के लिए बाकायदा पोस्टर तक छपवाकर लगवाए हैं। उनकी ताजा लोकेशन मैक्लयोडगंज में पाई गई है। परिजनों के साथ-साथ जालंधर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जालंधर पुलिस ने धर्मशाला की पुलिस से संपर्क किया है। अभी केवल यह पता चल पाया है कि वे दो दिन से धर्मशाला में घूम रहे हैं।


हालांकि वे वहां कहां पर रह रहे हैं, इसका पता नहीं लग पाया है।       किशोर लड़का-लड़की के घर से गायब होने के बाद घरवालों ने उनकी तलाश में पोस्टर तक लगवा दिए हैं। लड़की पिता तो खुद उसे तलाशने धर्मशाला पहुंचे हुए हैं। ये बच्चे एक सप्ताह पहले जालंधर से गायब हो गए थे। दोनों जालंधर के दो बड़े परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिजनों ने उन्हें तलाशने के लिए एक पोस्टर भी जारी किया है। इसमें लिखा है कि दोनों गत छब्बीस नवंबर को होशियारपुर में दिखाई दिए थे। अगर किसी को दिखें तो उन्हें सूचित करें क्योंकि वे उनके गायब होने के कारण बहुत परेशान हैं। फिलहाल, अभी तक उनका पता नहीं लग पाया है। 


Post a Comment

0 Comments