समाजवादी पार्टी द्वारा निकाला गया जनसंदेश साइकिल यात्रा, डॉ भानू त्रिपाठी की अगुवाई में किया गया भव्य स्वागत

समाजवादी पार्टी द्वारा निकाला गया जनसंदेश साइकिल यात्रा, डॉ भानू त्रिपाठी की अगुवाई में किया गया भव्य स्वागत


बलरामपुर। उत्तर प्रदेश से भाजपा की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने की नियत से समाजवादी पार्टी द्वारा जन संदेश साइकिल यात्रा निकाली गयी। बता दे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आहवान पर जनपद सिद्धार्थनगर से दिलीप राज यादव के नेतृत्व में साइकिल जन संदेश यात्रा निकाली गई। तुलसीपुर के निबोरिया चौराहे पर बेलवा सुल्तान जोत के जिला पंचायत सदस्य व सपा जिलाकार्यकारिणी सदस्य डॉ भानू त्रिपाठी के नेतृत्व में सपाइयों ने स्वागत किया। जानकारी के अनुसार जनसंदेश साइकिल यात्रा दिलीप राज यादव के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जनपद के जिला मुख्यालय से शुरू होकर शोहरतगढ़, परसा, तुलसियापुर, ढेबरूआ होते हुए बढ़नी पहुँची। उसके बाद यह यात्रा गुरुवार को बलरामपुर के पचपेड़वा गैसड़ी में पूर्व मंत्री डॉ एस पी यादव द्वारा स्वागत किया गया और तुलसीपुर में सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी के अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


दिलीप राज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जन संदेश साइकिल यात्रा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर सिद्धार्थनगर से चलकर बलरामपुर जिला मुख्यालय से होते हुए गोंडा बहराइच, बाराबंकी होते हुए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस छह दिसंबर को लखनऊ में समाप्त होगी। उन्होंने भाजपा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी को अवगत कराते हुए सरकार की नाकामियां गिनाई। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आकर रोजगार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प दिलाया।


जिला पंचायत सदस्य व सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे हत्या लूट बलात्कार व आए दिन पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं से पूरे प्रदेश में भय का माहौल है, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, आज इस जनसंदेश साइकिल यात्रा के माध्यम वर्तमान सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचा कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सही मायने में कृषि सुधार कानून किसानों के हित में नहीं है। सपा को मजबूत करने की दृष्टिकोण से साइकिल यात्रा शुरू की गई। जिसे प्रभावी बनाने की जरूरत है। गांव-गांव जाकर सभी को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। इस दौरान जिला महासचिव शफीउल्लाह खां विकास मंत्री जिलासचिव नीरज शुक्ला, चतुर्भुज यादव, राकेश यादव, पूर्व विधायक जगराम पासवान तुलसीपुर विधानसभा प्रबुद्ध सभा के अध्यक्ष कुमार मंगलम पांडे, निहाल प्रधान बालकन बीडीसी पहलवान यादव डब्लू उपाध्याय, राधेश्याम वर्मा जमीर हसन सफीक सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ