पूंजीपतियों के इशारों पर काम करने वाली भाजपा सरकार का जल्द होगा पतन: चौधरी

पूंजीपतियों के इशारों पर काम करने वाली भाजपा सरकार का जल्द होगा पतन: चौधरी

 

पूंजीपतियों के इशारों पर काम करने वाली भाजपा सरकार का जल्द होगा पतन: चौधरी

थारू गांव चंदन चौकी के कोठी तिराहे पर कांग्रेसियों ने जय जवान जय किसान चौपाल का किया आयोजन

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित चौपाल में उमड़ी थारू ग्रामीणों की भीड़

चंदनचौकी के कोठी तिराहे पर आयोजित कांग्रेस की जय जवान जय किसान चौपाल को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े

 चौपाल में मौजूद थारू महिला पुरुष ग्रामीणों की भीड़।

 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का सम्मान करते स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलराम गुप्ता

पलियाकलां-खीरी:तहसील के गांव चंदन चौकी में कांग्रेसियों द्वारा जय जवान जय किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार की कड़ी निन्दा की। पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार चंद पूंजी पतियों के इशारों पर चल रही है जिसका पतन अब जल्द ही निश्चित है। कांग्रेसियों ने किसान कानून को वापस लिए जाने की मांग में किसानों का हर तरह से सहयोग करने की अपील की।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी


के आवाहन पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी विधायक अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देशन पर जनपद के प्रभारी सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुमुद गंगवार की देखरेख में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में संपूर्ण जनपद में होने वाले जय जवान, जय किसान चौपाल का थारू गांव चंदनचौकी के

कोठी तिराहे पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े व उप्र के पूर्व मंत्री आरके चौधरी शामिल हुए। चौपाल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी सचिव कुमुद गंगवार के अलावा जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित, जिला महासचिव प्रभारी तहसील पलिया प्रेम कुमार वर्मा, जिला सचिव के के मिश्रा, जिला महासचिव बलराम गुप्ता, युवा नेता अमित गुप्ता, ब्लॉक बिजुआ से रामपाल राज, पूर्व सदस्य जिला पंचायत रघुनंदन राज पासी, जिला सचिव राम ज्ञान शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बिजुआ राजेंद्र अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शाह, नगर अध्यक्ष आबिद सहित दर्जनों नेताओं ने चौपाल को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी संजय गोस्वामी, राम राणा, बुशरा खातून, उर्मिला राणा, अनिल शुक्ला, अजय दरोगा, दिनेश जिंदल, अमर गुप्ता, कलावती, भोले राम, सोमवती, पूर्व प्रधान हरद्वारी लाल, राम अवतार राणा, भारत सिंह, पवन सिंह राणा,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश कुमार, सेवादल से लतीफ आजम, रामचंद्र अर्कबंशी, आदिल सहित दर्जनों पार्टी नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन कांग्रेसी नेता रिशाल अहमद व जिला महासचिव बलराम गुप्ता द्वारा किया गया। संचालन कांग्रेसी नेता रिशाल अहमद ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष थारू जनजाति के ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ