प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनसंपर्क कर जिताने की अपील

प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनसंपर्क कर जिताने की अपील



सीतापुर। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने जिला पंचायत प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न वार्डों मे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने इस दौरान विभिन्न वार्डों में पार्टी कार्यालयों का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने जिला पंचायत के वार्ड 13, 14, 18,, 29, 32, 62 नंबर वार्डो का भ्रमण किया। वार्ड नंबर 62 में सत्या प्रत्याशी कंचन पांडे के समर्थन में आयोजित सभा में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा पंचायत चुनाव जीतना पार्टी का लक्ष्य है। देवतुल्य कार्यकर्ता चुनाव में जोर.शोर से जुटे हैं। उन्होंने कहा मोदी व योगी सरकार ने गांव के उत्थान के लिए जो क्रांतिकारी योजनाएं लागू की। आज उनका असर गांव-गांव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशियों के आगे सारे प्रत्याशी बौने साबित हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा जिले के सभी बूथों पर पार्टी संगठन पूरी मजबूती से चुनाव में लगा हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने इस बार ग्राम प्रधान से जिला पंचायत के सभी सीटों पर जीत के लिए व्यापक रणनीति तय की है। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जीत दिलाने के लिए जुटे हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के व्यापक समर्थन व गांवों के विकास के लिए जिले की सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिलकर एक नया इतिहास लिखेगी। जनता का व्यापक समर्थन भाजपा के साथ है। उन्होंने गांव की मजबूत सरकार के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर भारी बहुमत से जिताने की अपील की। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कार्यकर्ताओं व ग्राम वासियों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की। विधायक महेंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है। विधायक महेंद्र यादव ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे दलों में निराशा का भाव है। वहीं भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता का भारी समर्थन उन्हें मिल रहा है। विधायक महेंद्र यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशी विजई होंगे। वहीं वार्ड नंबर 27 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर विश्राम सागर राठौर, रोहित सिंह, नैमिष रतन तिवारी, उदित बाजपेई, सुनील मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, शुभम पांडे, सत्यम सिंह, सत्येंद्र सिंह, उत्तम पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष का जनसंपर्क के दौरान सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ