Candidate: विजय कुमार दूबे के ऊपर भाजपा ने दुसरे बार भी किया भरोसा, मिला टिकट

Candidate: विजय कुमार दूबे के ऊपर भाजपा ने दुसरे बार भी किया भरोसा, मिला टिकट

Candidate: विजय कुमार दूबे के ऊपर भाजपा ने दुसरे बार भी किया भरोसा, मिला टिकट



खड्डा/कुशीनगर(अनिल कुमार सिंह)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने वर्तमान कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे को पुनः भाजपा से उम्मीदवार बनाया है।


 विजय कुमार दूबे को दूसरी बार बनाए जाने पर भाजपा के नेता व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जहां खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने सांसद के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा सिर्श नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया।


खड्डा कस्बा में खुब पटाखे फोडे गए और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई गई। सांसद विजय कुमार दूबे को बधाईयां देने वाले लोगों में क्रमशः राजू गुप्ता, कोमल जायसवाल, भाजपा युवा नेता जितेंद्र सिंह,मारुति, अतुल शुक्ला,मनीष मद्देशीय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि लोकसभा के विकास के लिए सड़क से लेकर सदन तक सक्रिय रहने वाले नेता विजय कुमार दूबे को पुनः प्रत्याशी घोषित होने से लोकसभा के कार्यकर्ताओं में जोश का एक संचार हुआ है 


और हमें पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में एक बार फिर रिकॉर्ड मतों से वर्तमान सांसद विजय कुमार दूबे भाजपा का परचम लहराएंगे और देश में तीसरी बार कमल खिलेगा तथा देश के यस्शवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ