कुशीनगर: ट्रक वाहन से तस्करी कर ले जाये जा रहे 12 राशि गोवंश बरामद

कुशीनगर: ट्रक वाहन से तस्करी कर ले जाये जा रहे 12 राशि गोवंश बरामद

कुशीनगर: ट्रक वाहन से तस्करी कर ले जाये जा रहे 12 राशि गोवंश बरामद



कुशीनगर जनपद के थाना तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक नं0 PB-05-S-9365 से तस्करी कर ले जाये जा रहे 12 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए 1- रंजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह सा0- पंघाड़ी थाना मजिठा जनपद अमृतसर पंजाब व 2- नाशिर खान पुत्र वशीर सा0- गाजीपुर थाना तरया सुजान कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 231/19 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना हाटा पुलिस टीम द्वारा एक कन्टेनर नं0 HR-55-P-6586 से तस्करी कर ले जाये जा रहे 28 राशि गोवंशीय पशु बरामद करते हुए शानू पुत्र रईस सा0- फामला थाना बिलारी जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 202/19 धारा 429 भादवि 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*• आर्म्स एक्ट में की गयी कार्यवाही-थाना- को0 पड़रौना
थाना को0 पड़रौना पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त संतोष यादव उर्फ बजरंगी पुत्र रामदुलारे सा0- सरया महुनिया थाना बड़हलगंज गोरखपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर मय कारतूस बरामद कर मु0अ0सं0- 207/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही, कुशीनगर जनपद के
थाना जटहाँ बाजार पुलिस द्वारा 01 नफर वांरटी देवनारायण पुत्र दास सा0- माघी कोठिलवा थाना जटहाँ बाजार कुशीनगर को सम्बन्धित मु0न0- 16/11 धारा 323,504,506 भादवि के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही
जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
1. मोटर वाहन अधिनियम में की गयी कार्यवाही कुल 51 वाहन शुल्क- रु0- 8000।
2. वारंटीयों की गिरफ्तारी- (कुल- 01)
3. आर्म्स एक्ट में की गयी कार्यवाही- मु0 01, बरामदगी- एक अदद तमन्चा 315 बोर मय कारतूस ।
4. गोवध अधि0 में मु0-02, अभि0-03, बरामदगी- 40 राशि गोवंशीय पशु, 01 अदद ट्रक, व 01 अदद कंटेनर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ