कुशीनगर: बिजली के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में लालटेन जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

कुशीनगर: बिजली के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में लालटेन जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन


कुशीनगर: बिजली के दामों को लेकर शुक्रवार को जनपद कुशीनगर के तहसील खड्डा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में लालटेन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राजकुमार सिंह के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारे लगाए। राजकुमार सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। योगी की सरकार रोज नए प्रयोग कर रही है,जीडीपी गिर गई है, रोजगार के नाम पर कुछ नहीं है। हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती आए दिन हो रही है उस पर लगाम लगाने की जगह योगी सरकार कार्यकर्ताओं का दोहन कर रही है।


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी वृहद रूप से प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। जिसमे  राजकुमार सिंह,अजय जायसवाल,परशुराम यादव ,
अशोक सिंह,विजेन्द्र मल्ल,रतन मद्देशिया,लालबाबू,देवेंद्र सिंह,साजिद अली,हरेंद्र सिंह,तबरेज सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ