पहले यूपी की हालत बहुत खराब थी और गुंडागर्दी व अराजकता का बोलबाला था हमने इस हालत को बदला और नई पहचान दी:CM योगी

पहले यूपी की हालत बहुत खराब थी और गुंडागर्दी व अराजकता का बोलबाला था हमने इस हालत को बदला और नई पहचान दी:CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पहले यूपी की हालत हुत खराब थी। गुंडागर्दी व अराजकता का बोलबाला था। उनकी सरकार ने इस हालत को बदला और नई पहचान दी। यही कारण कि यूपी की कानून-व्यवस्था अब सबसे अच्छी हो गई है और उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के बाद से दो लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव जमीन पर उतारे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को मुंबई में आयोजित वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम -2019 के उद्घाटन सत्र में कही। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोई अक्षर ऐसा नहीं है जो मंत्र नहीं बन सकता है। इसलिए मंत्र की ताकत का एहसास हर भारतवासी करता है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रयागराज में कुंभ 2019 का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किया। पहले कुंभ की पहचान अराजकता, गुंडागर्दी, भगदड़ आदि थी। इस बार सब कुछ बदल गया। यूपी में पहले चुनौतियां ज्यादा थी, हर दूसरे दिन दंगा होता था, कार्य संस्कृति नहीं थी, अराजकता थी, गुंडागर्दी बहुत ज्यादा थी। पहचान का संकट था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की पहचान को स्थापित करने में सफलता हासिल की। हमने चुनौतियों को सफलता में बदला दिया है। क्राइम के मुद्दे पर जीरो टॉरलेंस नीति का नतीजा है कि आज सबसे अच्छी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्तर प्रदेश की है। 


पहले के मुख्यमंत्री नोएडा जाने से डरते थे 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री नोएडा और अयोध्या जाने से डरते थे। हमने इस मिथक को तोड़ा। अयोध्या को मुख्यधारा से जोड़ा और अयोध्या अपनी पहचान के साथ आज आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया। उसको एक नई पहचान देने का काम हमारी सरकार ने किया।


डिफेंस एक्सपो में आएंगी दुनिया भर 100 बड़ी कंपनियां 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार फरवरी 2020 में उत्तर प्रदेश में डिफेंस एक्सपो आयोजित करने जा रही है। जिनमें दुनिया की 100 बड़ी कंपनी भाग लेंगी और एक बड़ा निवेश उत्तर प्रदेश में होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 में दो शहर एयर कनेक्टवीटी से जुड़ी थी और आज इनकी संख्या 6 हो चुकी है। 11 एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। मेट्रो को लेकर कई जिलों में काम चल रहा है। सिंचाई को बेहतर करने के लिए 40 वर्ष से लंबित बाणसागर परियोजना को एक वर्ष में पूरा कर लिया है। सैमसंग की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट आज उत्तर प्रदेश में है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ