कुशीनगर: भाजपा सांसद की  बिगड़ी तबियत,पीजीआई अस्पताल में रेफर

कुशीनगर: भाजपा सांसद की  बिगड़ी तबियत,पीजीआई अस्पताल में रेफर


कुशीनगर से भाजपा सांसद विजय दुबे की तबियत काफी बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। बता दें कि विजय नौरंगिया के राजेश मणि इंटरमीडिएट कॉलेज में सांसद आदर्श ग्राम की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान सांसद की तबियत बिगड़ गई।  
गौरतलब है कि सांसद की कुछ दिन पहले भी लोकसभा सदन से लौटते समय तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ