मौलाना ने हेड कांस्टेबल के अंधविश्वास का उठाया पूरा फायदा और करीब एक वर्ष तक उसके साथ किया दुष्कर्म 

मौलाना ने हेड कांस्टेबल के अंधविश्वास का उठाया पूरा फायदा और करीब एक वर्ष तक उसके साथ किया दुष्कर्म 

उत्तर प्रदेश के बागपत की एक महिला हेड कांस्टेबल अपने बेटे के इलाज व घर की सुख शांति के लिए एक मौलाना के जाल में फंस गई। मौलाना ने हेड कांस्टेबल के अंधविश्वास का फायदा पूरा फायदा उठाया और करीब एक वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इलाज के नाम पर उससे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए।


इतना ही नहीं शारीरिक संबंध न बनाने पर आरोपी मौलाना महिला हेड कांस्टेबल को उसके बेटे की मौत की चेतावनी देकर डराता था। मौलाना से परेशान होकर पीड़िता ने उसके खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी मौलाना फरार है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, मौलाना ने पीड़िता को उसके बेटे के अंदर जिन होने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसे रात में करीब 10.30 बजे अकेले बुलाया। वहां उसने सामने शीशा रखकर खुद को जिन बताते हुए महिला हेड कांस्टेबल से दुष्कर्म किया।
इसके बाद मौलाना पीड़िता को उसके बेटे की मौत हो जाने की बात कहकर डराता रहा। आरोप है कि करीब एक वर्ष उसने महिला से रेप किया। मौलाना अब भी महिला हेड कांस्टेबल पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। वह उसे घर आकर भी परेशान करने लगा।
जानकारी के अनुसार बिजनौर निवासी महिला वर्ष 2006 में अपने पति की मृत्यु के बाद आश्रित कोटे में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुई थी। अब पदोन्नति के बाद वह हेडकांस्टेबल के पद पर बागपत जनपद के एक थाने में तैनात है। पिछले साल 29 जून को महिला कांस्टेबल का छोटा पुत्र सड़क हादसे में घायल हो गया था।
बेटे का कई माह तक आईसीयू में इलाज भी चला। इसी दौरान किसी ने उसके बेटे पर ऊपरी-हवा होने की बात बताई, तो कांस्टेबल घबरा गई। बेटे के उपचार के लिए वह 30 जुलाई 18 को शहर की मोमीन मस्जिद के मौलाना जुबैर के पास पहुंची।
इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद महिला थाने में आरोपी मौलाना जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मौलाना की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस मामले में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि महिला हेड कांस्टेबल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मौलाना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ