शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को लेकर दिया यह बड़ा बयान

शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को लेकर दिया यह बड़ा बयान


प्रतापगढ़. प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में नादान नेता थे, जिन्होंने पार्टी को तोड़ने को काम किया। जिसके चलते उन्हें अपनी अलग पार्टी का गठन करना पड़ा है।


दरअसल, प्रतापगढ़ के मंगापुर में आयोजित जनसभा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आर्थिक मंदी व नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गर्त में डालने का काम किया है। केंद्र सरकार की असफल नीतियों से देश का मान सम्मान विश्व में गिरता जा रहा है। कहा कि नोटबंदी के बाद आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे देश में व्यापारियों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ