शिवपाल यादव ने सपा में विलय और मुलायम सिंह यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा सरकार पर भी बोला हमला

शिवपाल यादव ने सपा में विलय और मुलायम सिंह यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा सरकार पर भी बोला हमला


                       फाइल फोटो


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का सपा में विलय नहीं होगा। जनता हमारी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानने लगी है। हां सपा से गठबंधन का विकल्प जरूर खुला है। ये बातें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को इटावा में पत्रकारवार्ता में कहीं। 
छिमारा रोड पर रामनरेश यादव पप्पू के कोल्ड स्टोरेज पर शिवपाल सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए गठबंधन हो सकता है। उनकी बार-बार सपा में जाने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, सपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं है।शिवपाल ने माना कि वे अभी सपा के विधायक हैं, साथ ही ये भी कहा कि उन्हें सपा मुखिया ने विधायकों की किसी बैठक में नहीं बुलाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में देश व प्रदेश को कंगाली की ओर जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर असफल है।सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। थानों मेें लूट मची है और अधिकारी जमकर घूस ले रहे हैं। गोवंश के लिए खाने को नहीं है, वे मर रहे हैं। दो अक्तूबर को विधानमंडल के विशेष सत्र पर कहा कि गांधी सबके हैं, उन्हें दलीय दायरे में नहीं जोड़ना चाहिए।
अन्य विपक्षी दलों के न शामिल होने के सवाल पर कहा कि ये उनकी अपनी सोच है। इसके पहले कुमदेश यादव, अजेंद्र सिंह गौर, खन्ना यादव, ब्रजनंदन शर्मा, राजीव गुप्ता बबलू, रतन शर्मा, निखिल गुप्ता आदि ने शिवपाल का स्वागत किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ