विधानसभा चुनावों से पहले ही अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बोले- किसी भी पार्टी...

विधानसभा चुनावों से पहले ही अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बोले- किसी भी पार्टी...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को आने में अभी कुछ वर्ष बाकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति अभी से ही गर्म हो गई है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अपनी इस प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने सूबे की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। नोटबंदी-जीएसटी जैसे निर्णय लागू होने से जनता और व्यापारी बुरी तरह परेशान हैं। व्यापार बंद हो रहे है, बाजार में मंदी है।


अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला !


अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार कर्ज लेकर अपने झूठे कामों का ढोल पीट रही है। भाजपा की गलत नीतियों से उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की सिर्फ बातें हो रही हैं, हकीकत में वे अब भी कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे है। सरकार के गलत निर्णयों के कारण हर रोज युवा बेरोजगार हो रहे हैं।


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले ही अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान !


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। किसी भी पार्टी से चुनावी गठबंधन नहीं होगा। समाजवादी पार्टी अपने काम और जनता के लिए किए जा रहे संघर्षों के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनादेश प्राप्त करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि वह 2022 में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ