यूपी के इस गांव में महिलाएं नहीं रखती 'करवाचौथ' का व्रत, रहता है यह डर 

यूपी के इस गांव में महिलाएं नहीं रखती 'करवाचौथ' का व्रत, रहता है यह डर 

मथुराः देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना कर रही हैं। इतना ही नहीं करवा चौथ पर पिया मन भाने के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं। करवाचौथ के व्रत का इंतजार हर सुहागिनों को ब्रेसबी से होता है। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा में विवाहित महिलाएं इस पवित्र व्रत को नहीं रखती हैं। मामला मथुरा के सुरीर कस्बा मांट तहसील का है। यहां एक ऐसी कहानी प्रचलित है कि एक नवविवाहिता के पति की इसी दिन हत्या हो गई थी। उस महिला ने इस कस्बे को श्राप दिया कि इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं के पति की मौत हो जाएगी। संयोगवश, यहां ऐसी कुछ मौतें हुईं और उन्हें इसी प्रसंग से जोड़ दिया गया।


 जानिए क्या है मामला?


थाना सुरीर के कस्बा में एक ऐसा भी मोहल्ला है। जहां जब नौहझील के गांव रामनगला का एक ब्राह्मण युवक यमुना के पार स्थित ससुराल से अपनी नवविवाहिता पत्नी को विदा कराकर सुरीर के रास्ते भैंसा बुग्गी से लौट रहा था। रास्ते में सुरीर के कुछ लोगों ने बुग्गी में चल कर आ रहे भैंसे को अपना बता कर विवाद शुरू कर दिया। इस विवाद में सुरीर के लोगों के हाथों गांव रामनगला के इस युवक की हत्या हो गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ