15000 रूपये का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी 02 किलो चरस के साथ गिरफ्तार 

15000 रूपये का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी 02 किलो चरस के साथ गिरफ्तार 


जनपद श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक  अनूप सिंह द्वारा जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दूबे व क्षेत्राधिकारी जमुनहा  हौसला प्रसाद के कुशल निर्देशन में शातिर इनामी अपराधी इरफान अली पुत्र मुस्ताक अली उर्फ जंगली R/O खन्नापुरवा H/O मदरिया थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच का निवासी है। जो थाना मल्हीपुर में आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग में वाँछित था तथा दिनांक 12.01.2019 से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त पर रु0 15000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। आज दिनांक 23.11.2019 को जरिए मुखबीर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 राजीव मिश्रा मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को इमिलिया करनपुर चौराहे के पास से प्रातः 08.20 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 02 किलोग्राम अबैध चरस (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग रु0 02 करोड़) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मल्हीपुर में मु0अ0सं0 292/2019 धारा 8/20 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया जा रहा है।


 बरामदगी


 02 किलोग्राम अबैध चरस (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग रु0 02 करोड़)


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता


इरफान अली पुत्र मुस्ताक अली उर्फ जंगली R/O खन्नापुरवा H/O मदरिया थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।


 अभियोग जिनमें वाँछित था


1. मु0अ0सं0 05/2019 धारा 379,411,413 IPC
2. मु0अ0सं0 06/2019 धारा 41,411,413,419,420,467,468,471 IPC
3. मु0अ0सं0 184/2018 धारा 379 IPC
4. मु0अ0सं0 219/2018 धारा 379 IPC
5. मु0अ0सं0 242/2018 धारा 379 IPC
6. मु0अ0सं0 296/2018 धारा 380 IPC
7. मु0अ0सं0 297/2018 धारा 379 IPC


 गिरफ्तारी टीम


1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
2.उ0नि0 राजीव मिश्रा थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
3.उ0नि0 केसवराम मौर्या थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
4.हे0का0 एजाज आलाम थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
5.का0 वकील अहमद थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
6.का0 प्रवीण पाण्डेय थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
7.का0 अनिल पासवान थाना मल्हीपुर श्रावस्ती


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ