17 वर्षीय छात्र की हत्या कर शव को उसके घर के सामने पेड़ से लटकाया

17 वर्षीय छात्र की हत्या कर शव को उसके घर के सामने पेड़ से लटकाया

आजमगढ़ में महराजगंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्र की हत्या कर शव को उसके घर के सामने पेड़ से लटका दिया गया। किशोर शनिवार की शाम घर से लापता हो गया था। रविवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र की मां ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है।


नई बस्ती नौबरार देवार जदीद किता प्रथम गांव निवासी 17 वर्षीय अनूप कक्षा नौ का छात्र था। वह शहर में ही रहकर पढ़ाई करता था। दो दिन पूर्व वह अपने घर आया था। शनिवार की शाम वह घर से निकला और लापता हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।


रविवार की सुबह उसके घर के सामने ही उसका पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। उसके पिता विदेश रहते हैं तथा वह तीन बहनों में इकलौता था। बेटियों के साथ मां घर पर रहती है। घटना की रात भी मां अपनी तीन बेटियों के साथ घर में भीतर ही सोई थी। पड़ोसी से उसका विवाद चल रहा था। मां सीमा ने पड़ोसी पर अनूप की हत्या का आरोप  लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ