CM बघेल ने जिला चिकित्सालय में लगभग 02 करोड़ 45 लाख रूपये के उपकरणों का किया लोकार्पण

CM बघेल ने जिला चिकित्सालय में लगभग 02 करोड़ 45 लाख रूपये के उपकरणों का किया लोकार्पण


जिला चिकित्सालय का अवलोकन कर मरीजों की जानकारी ली


जनपद बीजापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुचें। जिला चिकित्सालय में मुख्यमंत्री  बघेल का स्वागत जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अधिकारी डाॅ बीआर पुजारी, सिविल सर्जन डाॅ टीआर कंवर एवं समस्त मेडिकल स्टाॅफ ने किया। मुख्यमंत्री बघेल ने जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्कैन मशीन लागत राशि 01 करोड़ 99 लाख रूपये, इक्कों कर्डियोंग्राफी मशीन लागत राशि लगभग 24  लाख रूपये, एवं एक्स-रे, सोनोग्राफी कक्ष जीर्णोद्वार लागत राशि लगभग 23 लाख रूपये  कुल  लागत राशि लगभग 02 करोड़ 45 लाख रूपये का लोकार्पण किया एवं जिला चिकित्सालय का अवलोकन कर जानकारी ली। इस मौके पर  राजस्व एवं  प्रभारी मंत्री जयसिह अग्रवाल, अद्योग मंत्री  कवासी लखमा, सांसद  दीपक बैज व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  मोहन मरकाम विधायक   विक्रम मंडावी पुलिस महानिरीक्षक हिमाशु गुप्ता, आयुक्त  अमृत खलकों कलेक्टर  के.डी. कुंजाम पुलिस अधीक्षक  दिव्याग पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी पार्टी पदाधिकारीगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ