कुशीनगर: मदनपुर देवी स्थान पूजा करने जा रहे एक पिकअप पलटी, करीब एक दर्जन लोग घायल 

कुशीनगर: मदनपुर देवी स्थान पूजा करने जा रहे एक पिकअप पलटी, करीब एक दर्जन लोग घायल 


कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र के शुक्रवार की सुबह बिहार प्रान्त के धनहा थाना के देवीपुर गांव से मां मदनपुर देवी स्थान पूजा करने जा रहे एक पिकअप हनुमानगंज थाना के ग्राम टेगरहा के समीप हाईवे पर पलट जाने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। जिनमें दो सवारियों की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। 




  
 बताते चले कि सुबह 9:30 बजे टेगरहा के समीप पीक अप अचानक अपनी नियंत्रण खोकर बायी तरफ पलट गयी। जिससे चिखने व चिल्लाने की आवाज के चित्कार मच गयी। वही आने - जाने वाली गाड़ीया रोक कर मदद के लिये गाडी से निकालने लगे। इतने में अगल - बगल के ग्रामीण भी पहुच गये। सुचना पर पहुची पुलिस सहायता की डायल 112 गाड़ी व एस ओ हनुमानगंज विनय कुमार अपने मयफोर्स के साथ पहुच कर घायलो को सीएचसी तुर्कहा पहुचाये।
खबर लिखे जाने तक घायलों का पता नही चल सका है।  वही जानकारों द्वारा साफ्ट टूटने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। 
   
  इस सम्बन्ध में एस ओ हनुमानगंज विनय कुमार ने बताया कि करीब 12 लोग घायल हुये है। जिसमें दो घायलों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिये है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ