लम्बे समय से फरार चल रहे हत्या का वांछित अपराधी गिरफ्तार

लम्बे समय से फरार चल रहे हत्या का वांछित अपराधी गिरफ्तार

 
 जनपद जौनपुर में प्र0नि0 शाहगंज जय प्रकाश सिंह मय हमराही कर्मचारीगण थाना शाहगंज जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमें में लम्बे समय से फरार चल रहे हत्या के वांछित अभियुक्त मो0 दानिस उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र सालिम नि0 भुडकुडहा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर आजाद पुलिया के पास हत्या की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित समय 6.30 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशादेही पर उक्त घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद पिस्टल व मोटर साइकिल बरामद किया गया।
उपरोक्त का अपराधिक इतिहास निम्न है


नाम पता अभियुक्त आपराधिक इतिहास


दानिस उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र सलीम नि0 भुडकुडहा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर 1. मु0अ0सं0 22/2019 धारा 302/120बी0 भादवि0 थाना शाहगंज जौनपुर
2. मु0अ0सं0 436/19 धारा 174 ए भादवि0 थाना शाहगंज जौनपुर
3. मु0अ0सं0 449/19 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर


बरामदगी


1. एक अदद पिस्टल 7.65 बोर 
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस 7.65 बोर आलाकत्ल 
3. घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 संख्या   UP62 AU 1478 स्पेलेण्डर प्रो


गिरफ्तारी करने वाली टीम
क्र0सं0 नाम अधि0/ 
 नियुक्ति स्थान


1 प्र0नि0 श्री जयप्रकाश सिंह थाना शाहगंज जौनपुर
2 का0 नरेन्द्र बहादुर यादव थाना शाहगंज जौनपुर
3 का0 अश्वनी कुमार शर्मा थाना शाहगंज जौनपुर
4 का0 रामप्रवेश यादव थाना शाहगंज जौनपुर
5 का0 विकेश चौहान थाना शाहगंज जौनपुर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ