नेपाल व भारत के सुरक्षा अधिकारियों सहित दोनो देशों के नागरिकों ने नो मैंस लैंड,इंडिया गेट और नेपाल गेट पर देर तक की सफाई 

नेपाल व भारत के सुरक्षा अधिकारियों सहित दोनो देशों के नागरिकों ने नो मैंस लैंड,इंडिया गेट और नेपाल गेट पर देर तक की सफाई 

 


शनिवार को महराजगंज के सोनौली से सटे नो मैंस लैंड पर दोनों देशों की ओर से एक संयुक्त पहल की गई। स्वच्छता अभियान के तहत दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों व नागरिकों ने सफाई अभियान चलाया। कहा कि सीमा ही किसी देश का आइना होता है। ऐसे में इस आइने को साफ रखा जाएगा। आगे भी इस तरह के अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को नेपाल व भारत के सुरक्षा अधिकारियों सहित दोनो देशों के नागरिकों ने नो मैंस लैंड, इंडिया गेट और नेपाल गेट पर देर तक सफाई की। इसमें नेपाल सुरक्षा बल की हीरे भाग्यश्री, सुभाष, सोनौली पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों सहित नेपाल के सशस्त्र बल के डीएसपी बलमन बहादुर शाही, नेपाल पुलिस बेलहिया के इंस्पेक्टर कमल बेलवासे, पूर्व सभासद इम्तियाज अहमद खान, नेपाल भारत मैत्री समाज के डॉ. शान्ति कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच जिलाध्यक्ष सुरेंद्र क्षत्रिय, समाज संघ बेलहिया के रमेश खड़का आदि ने प्रतिभाग किया।
अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि बेलहिया-सोनौली सीमा से सर्वाधिक पर्यटकों का आना-जाना होता है। ऐसे में इस सीमा पर सफाई रहेगी तो पर्यटकों में दोनों देशों के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। इस दौरान सीमावर्ती लोगों को स्वच्छता रखने के लिए जागरूक किया गया।


सीमा सटे व्यवसायियों को किया गया जागरूक


सफाई अभियान के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों ने आम लोगों व व्यवसायियों का आह्वान किया कि वे सफाई रखें और इसके लिए लोगों को जागरूक करें। जितना संभव हो सफाई रखने के उपाय करें। अपनी-अपनी दुकानों के सामने सफाई रखें तो बहुत हद तक गंदगी दूर हो जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ