पागल सियार के हमले में तीन लोग हुए घायल,आक्रोशित लोगों ने सियार को पीटकर मार डाला

पागल सियार के हमले में तीन लोग हुए घायल,आक्रोशित लोगों ने सियार को पीटकर मार डाला


गोरखपुर चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव में शुक्रवार को एक पागल सियार के हमले में तीन लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने सियार को पीटकर मार डाला।पागल सियार बरही निवासी निवासिनी बिन्द्रावती (45) पत्नी जयराम,  प्रीती (20) पुत्री जयराम, ईशमती देवी (48) पत्नी व्यास को काट कर घायल कर दिया। घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरीचौरा पहुंचाया गया। बिन्द्रावती देवी अपने घर पर बैठ कर चावल साफ कर रही थी। घर से लगभग 300 मीटर दूरी पर स्थित गन्ने के खेत से अचानक पागल सियार निकल कर बिन्द्रावती देवी को काट लिया। बिन्द्रावती को बचाने उसकी पुत्री प्रीती व जेठानी ईशमती देवी पहुंची। उन लोगों को भी उक्त सियार ने काट लिया। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पागल सियार को घेर लिया और पीट पीट कर मार डाला।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ