पुलिस ने एक शराब तस्कर 50 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार  

पुलिस ने एक शराब तस्कर 50 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर  अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक  को प्रभारी निरीक्षक थाना औरंगाबाद  ध्रुवभूषण दुबे मय पुलिस टीम के थाना क्षेत्र मे देख-रेख शान्ति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की चैकिंग में मामूर थे जैसे ही ग्राम भावसी को जाने वाले रास्ते पर नहर बम्बे की पुलिया पर पहुंचे तो उसी समय भावसी की तरफ से एक छोटा हाथी बन्द बॉडी आता दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया गया तो छोटे हाथी में सवार 03 व्यक्ति कूदकर भाग गये तथा छोटा हाथी में सवार एक अभियुक्त को समय करीब प्रातः 09.20 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। छोटा हाथी गाड़ी को चैक किया गया तो उसमे से 50 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 02 लाख रुपये) बरामद हुई।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता


1. कलुआ पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम मैथना जगतपुर थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर 


बरामदगी का विवरण


1- एक छोटा हाथी गाडी आगे न0-डीएल-1एलवी-9883 व पीछे नं0-डीएल-1एलवी-9893
2- 50 पेटी क्रेजी रोमियों विह्स्की अरूणाचल प्रदेश निर्मित


 गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बरामद शराब के बारे में पूछताछ पर बताया कि यह हिमाचल प्रदेश निर्मित अवैध शराब है जिसको वह अपने फरार साथी लाला उर्फ अमीरचंद पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम जौट थाना औरंगाबाद बुलन्दशहर व रमन पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम खनौदा थाना औरंगाबाद बुलन्दशहर एवं छोटा हाथी चालक नाम पता अज्ञात के साथ मिलकर अरूणाचल/हरियाणा राज्य से कम कीमत पर शराब की तस्करी कर अपने आर्थिक लाभ हेतु अधिक कीमत मे आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई करने जा रहा था। अभियुक्तो द्वारा पुलिस से बचने के लिए एवं धोखा देने के उद्देश्य से छोटा हाथी पर आगे पीछे भिन्न-भिन्न नंबरो की फर्जी प्लेट लगा रखी थी तथा छोटे हाथी पर मदर डेयरी लिखा रखा था। गिरफ्तार अभियुक्त कलुआ व फरार अभियुक्तगण पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुके है। शेष फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
 
 उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना औरंगाबाद पर


 मु0अ0सं0-432/19 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व धारा 420 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ