पुलिस ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

पुलिस ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

जनपद श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिलौला  विजय बहादुर सिंह मय पुलिस बल द्वारा न्यायलय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों चेकिंग की । तत्पश्चात न्यायालय सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया।                                                      


 बैंक चेकिंग कर दिलाया सुरक्षा का एहसास


 पुलिस अधीक्षक के दिए गए दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  बी0सी0 दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर डा0 जंग बहादुर यादव, क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद व क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय के कुशल नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी/हल्का प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले बैंको की चेकिंग कर बैंक में लगे सीसीटीवी,सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की तथा बैंक में उपस्थित लोगों को सुरक्षा की जानकारी दी व जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ