बदमाशों ने किशोरी से की छेड़खानी,किशोरी ने विरोध किया तो चाकू से कर दिया हमला 

बदमाशों ने किशोरी से की छेड़खानी,किशोरी ने विरोध किया तो चाकू से कर दिया हमला 


देवरिया में बाइक सवार बदमाशों ने एक किशोरी से छेड़खानी की। जब किशोरी ने विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया।  बदमाशों के ऊपर किशोरी ने गन्ना के पत्ते फेंक कर जान बचाई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक भाग निकला। चाकू से किशोरी के पेट में खरोंच आई है। रामपुर कारखाना पुलिस के ढिलाई से महज एक महीने में ही बदमाशों की यह तीसरी वारदात है।


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार की दोपहर खेत से गन्ने की पत्ती लेकर घर लौट रही थी। अभी वह गांव के तालाब के निकट पहुंची थी कि बाइक सवार तीन मनबढ़ पहुंच गए और उससे छेड़खानी करना शुरू कर दिए। जब उसने विरोध किया तो बाइक चला रहा युवक  नीचे उतरा और लड़की के पेट में चाकू से वार कर दिया। किशोरी ने दिलेरी दिखाते हुए गन्ने की पत्ती का बोझा उसके ऊपर फेंक दिया। इससे हड़बड़ाए बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। 


इसी दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक भागने में सफल हो गया। शाम को किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और चाकू से वार करने का तहरीर दिया। हमले में किशोरी को चाकू से हल्की खरोंच आई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ