गोरखपुर: पति की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और आर्थिक मदद की CM योगी से   लगाई गुहार

गोरखपुर: पति की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और आर्थिक मदद की CM योगी से   लगाई गुहार


अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर कार्यकारिणी सदस्य किशन कुमार भारती की पत्नी पिंकी देवी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा पति की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और आर्थिक मदद की गुहार लगाई। सीएम ने मदद के लिए आश्वस्त किया।


गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की सुबह 7.30 बजे जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। तब तक सभागार की कुर्सियों पर 180 की संख्या में फरियादी बैठ चुके थे। सीएम ने एक-एक कर सभी की फरियाद सुनी। सीएम 8 बजे तक फरियाद सुनने के बाद मठ में पहुंचे। यहा भी कुछ फरियादी एवं भाजपा नेता मिलने के लिए बैठे हुए थे। सीएम ने यहां भी 50 के करीब लोगों की समस्याएं सुनी। उसके बाद कक्ष में चले गए। 


हिन्दू सेवाश्रम में सीएम को माया बाजार हरिजन बस्ती से आई पिंकी देवी ने सीएम को बताया कि 25 नवंबर की शाम उनके 30 वर्षीय पति किशन कुमार भारती को ट्राली ट्रेक्टर चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया। इस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया लेकिन किसी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस दुर्घटना में उनके पड़ोस में रहने वाले काशीनाथ को भी चोट आई थी। बाइक भी काशीनाथ की ही थी। पिंकी ने बताया कि उसकी तीन छोटी बेटिया हैं। ससुर को फालिज मार चुका है, सास और दादी सास बिमार रहती हैं। मांग किया कि सीएम के विवेकाधीन कोष से उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए। उधर चिलुआताल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव से आए कन्हई ने सीएम से गुहार लगाया कि उसके खेत में पत्थल नसब हो चुका है। उसके बाद भी टुनटुन गुप्ता एवं पारसनाथ गुप्ता ने जबरन पत्थर निकाल कर फेंक दिया। सड़क और उसके खेत के कुछ हिस्से में जबरन कब्जा कर लिया। एसडीएम सदर को सीएम ने जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 


10.25 बजे झारखण्ड के लिए रवाना हुए सीएम


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की सुबह 10 बजे मंदिर से झारखण्ड के लिए रवाना हुए। झारखण्ड में इन दिनों विधानसभा चुनाव चल रहा है। गुरुवार को चुनाव के दूसरे दौर के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। लिहाजा भाजपा के स्टार प्रचार योगी आदित्यनाथ को वहां कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करना था। इसलिए वे चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के साप्ताहिक संस्थापक समारोह में शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ 9 दिसंबर को पुन: गोरखपुर आएंगे। 10 दिसंबर को समापन समारोह आयोजित होगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ