मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को रैन बसेरों की व्यवस्था ठीक करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को रैन बसेरों की व्यवस्था ठीक करने का दिया निर्देश


सुबह से हो रही बारिश के चलते गोरखपुर और आसपास के जिलों में तापमान अचानक से गिर गया है। ठंड और बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर रोज की अपेक्षा कम भीड़ है। 


ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को रैन बसेरों की व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों का खासतौर पर ध्यान रखे जाने की जरूरत बताई है।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। रैन बसेरों में न सिर्फ सुविधाएं हों बल्कि इनका उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जाए। सम्बन्धित थानेदारों के जरिए रैन बसेरों में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। जगह-जगह अलाव जलाए जाएं। जरूरतमंदों को कंबल दिए जाएं।  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ