मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद को 185 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद को 185 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश हित मे बने कानून के विरोध में सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्हें सुधारा जाएगा। जो सुधर गए तो ठीक है और जो नहीं सुधरेंगे तो उन्‍हें उस यात्रा पर भेजा जाएगा जहां वे जाना चाहते हैं।


मुख्यमंत्री शनिवार को राजकीय जुबिली इंटर कालेज के मैदान में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनपद को 185 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 139.62 करोड़ की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 45.44 करोड़ की छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की लोगों के सही मार्ग पर लाने की जिम्मेदारी शिक्षण संस्थाओं को भी निभानी होगी।


मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 1885 में जुबिली इंटर कालेज की स्थापना हुई। समय समय पर इसके अनेक भवन बने हैं। राजकीय इंटर कालेज में 4 हजार बच्चे पढ़ते हैं लेकिन दो पाली में पढ़ाना पड़ता था अब शासन  ने भवन बनवा दिया अब एक साथ कक्षाएं चल पाएंगी। इसके अलावा अनेक सड़क, व संस्थाओं के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। भीषड़ शीतलहरी है। वर्षों से तमन्ना थी कि यहां पना भवन बने। आज भवन बनकर तैयार है। यहां इतने बच्चे पढ़ पाएंगे यह सुखद है। शिक्षा की गुणवत्ता चुनौती बनी रही है। शिक्षण संस्थाएं केवल सर्टिफिकेट अर्जित करने की माध्यम नहीं हैं अपितु सही नागरिक बनाना भी उनकी जिम्मेदारी है।


उन्‍होंने कहा कि शासन उच्च गुणवत्ता के शिक्षा की व्यवस्था करता है। यह पैसा किसी के जेब का नहीं समाज का पैसा होता है। उसका बेहतर उपयोग कर इसे उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन जब हम इससे भटकते हैं तो पब्लिक प्रोपर्टी को कैसे आग के हवाले करते हैं यह देखना होगा। हम आने वाली पीढ़ी को ऐसी शिक्षा दें कि वो जिम्मेदार बने। हमे बताना होगा कि देश हित मे बना कानून कैसा है। देश की सुविधाओं की जानकारी लेना व समाज मे उसे बताना सबका दायित्व बनता है। जब कुत्सित प्रयासों से आग के हवाले किया जाता है तो उसके दुष्प्रभाव से देश भी अछूता नहीं है।


मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है। उसके बाद भी उसके नाम पर गुमराह कर दिया गया। इसीलिए सरकार संपत्ति की भरपाई करवाएगी। चेहरों को चिन्हित करो। सुधरेंगे तो सुधरेंगे वरना जहां की यात्रा करनी है, उन्‍हें वहां की यात्रा कराई जाएगी।


मुख्‍यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से भारत के दुनिया मे महाशक्ति के रूप में स्थापित कर सकें यह सबकी जिम्मेदारी है। सरकार विकास के कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी मेडिकल संस्थाएं एक विवि से जुड़ जाएंगे, फिर टाइम टेबल बन जायेगा। मेडिकल कालेज में पढ़ने वाले, निजी डॉक्टर व सेवारत डॉक्टर की सेवा लेकर दो फरवरी से हर रविवार से हर स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य मेला लगाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ