उन्‍नाव रेप कांड: अखिलेश यादव के समर्थन में सपाई गोरखपुर, देवरिया सहित कई जिलों में किया प्रदर्शन

उन्‍नाव रेप कांड: अखिलेश यादव के समर्थन में सपाई गोरखपुर, देवरिया सहित कई जिलों में किया प्रदर्शन


उन्‍नाव रेप कांड में पीडि़ता की मौत के बाद लखनऊ में धरने पर बैठे सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में सपाई गोरखपुर, देवरिया सहित कई जिलों  में प्रदर्शन कर रहे हैं। गोरखपुर कलेक्‍ट्रेट पर निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष प्रह़लाद यादव और निवर्तमान महानगर अध्‍यक्ष जिया उल इस्‍लाम के नेतृत्‍व में पार्टी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं।


उन्‍होंने उन्‍नाव रेप और मर्डर केस के दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की मांग की। सपाइयों ने कलेक्‍ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। उधर, देवरिया के बरहज में सपाइयों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधानसभा के सामने धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने बरहज बाईपास पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया। कार्यकर्ता उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।


कार्यकर्ताओ ने 2 मिनट का मौन व्रत रखने के बाद रास्ता जाम समाप्त किया। विजय रावत ने कहा कि जब तक उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, विकास यादव, अंकित अहीर, सतेन्द्र यादव, शोभित जायसवाल, साबिर अली, बिपिन कुमार, अमरजीत यादव, गोलू, शोभित गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ