कुशीनगर: खड्डा ब्लाक परिसर में सांसद सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

कुशीनगर: खड्डा ब्लाक परिसर में सांसद सम्मान समारोह का किया गया आयोजन


कुशीनगर/खड्डा : सांसद सम्मान समारोह में आज खड्डा ब्लाक परिसर में सांसद विजय कुमार दुबे को भव्य फूल मालाओं से स्वागत कर कार्यक्रम का भब्य रुप से आयोजन किया गया सांसद सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने मंच से भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विकास कार्य गति इतनी तेज है कि इस रफ्तार से चला तो खड्डा को लंदन बना दूंगा इसी क्रम में सांसद सम्मान समारोह में एक ही मंच पर दो दल के नेता भाजपा और सपा दोनों दिखे मुख्य बात तो यह रही कि सम्मान समारोह में केवल प्रधान पति ही इस समारोह में सम्मिलित रहे लेकिन वही जो प्रधान महिला हैं एक भी सम्मान समारोह में नहीं दिखी जैसे कि ग्राम प्रधान महिला अर्चना देवी ग्रामसभा बोधी छापर ग्राम प्रधान लीलावती देवी भुजौली ग्राम प्रधान जावित्री देवी ग्राम सभा सोहरौना ग्राम प्रधान निर्मला देवी लवली बिशनपुरा ग्राम प्रधान सीमा देवी कुनेलीपट्टी
ग्राम प्रधान सरोज देवी सारण छपरा ग्राम प्रधान उर्मिला देवी बुलहवां मीरा देवी कटाई भर पुरवा विमला देवी जुड़ा छपरा शिवकुमारी देवी चरमडीहां इसी तरह दर्जनों ग्राम प्रधान महिला सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं रही तो वही जिला पंचायत सदस्य महिला भी भी उपस्थित नहीं रही केवल ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि पति ही मौजूद रहे।


खड्डा से आनंद मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ