परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण के आयोजन में जनपद में पुलिस द्वारा 03 परिवारों को बिखरने से बचाया 

परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण के आयोजन में जनपद में पुलिस द्वारा 03 परिवारों को बिखरने से बचाया 

विजय ढुल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर आज दिनांक को महिला थाना, सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 10 पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें से 10 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। परामर्शन के बाद 03 पत्रावलियों का सफल निस्तारण संभव हुआ। परामर्श में मुख्य परामर्शदाता चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, व  विनयकांत मिश्रा, व  शमशुल हक का सराहनीय योगदान रहा। निस्तारण में  विनोद कुमार राव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, उप-निरीक्षक श्रीमती पूनम मौर्या, महिला मुख्य आरक्षी श्रीमती सरोजमाला, महिला आरक्षी ब्यूटी गिरी, रि0महिला आरक्षी प्रतिभा सिंह, रि0महिला आरक्षी रितु पटेल, रि0महिला आरक्षी प्रांशी सिंह, रि0महिला आरक्षी नीरा साहनी, रि0महिला आरक्षी सुधा सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।


 निस्तारित पत्रावली का विवरण


01-  श्रीमती पूजा पत्नी दिनेश ग्राम - महरिया थाना व जनपद सिद्धार्थनगर। 
02-  श्रीमती रेशमा परवीन पत्नी सना उल्लाह ग्राम - भुलहवा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर। 
03-  श्रीमती नसीबुन्निशा पत्नी शाकिर अली ग्राम - रमवापुर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ