Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

कुशीनगर :24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत


जनपद कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघाचौर निवासी 24 वर्षीय विवाहिता संध्या की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का विवाह उक्त गांव निवासी सुगन साहनी के साथ पांच वर्ष पूर्व हुआ था। मायका पटहेरवा थाना क्षेत्र के जौरा बाजार में था।


बीती रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रात में ही अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर नहीं मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।


Post a Comment

0 Comments