देवरिया के रेलवे स्‍टेशन के पास 18 साल के लड़के और 16 साल की लड़की का मिला शव

देवरिया के रेलवे स्‍टेशन के पास 18 साल के लड़के और 16 साल की लड़की का मिला शव


देवरिया के भाटपार रेलवे स्‍टेशन के पास शनिवार सुबह 18 साल के लड़के और 16 साल की लड़की का शव मिला। सुबह पांच बजे एक मालगाड़ी के ड्राइवर की नज़र इन शवों पर पड़ी तो उसने स्‍टेशन मॉस्‍टर को सूचना दी।दोनों शव बेलपार ढाला और भाटपाररानी रेलवे स्‍टेशन के बीच ट्रैक नंबर तीन पर पड़े थे।


यह भी पढ़े :शीनगर में एक साथ 10 नए कोरोना पॉजिटिव,जिले के आठ गांव हॉट स्‍पॉट में तब्‍दील


 स्‍टेशन मास्‍टर बृजेश कुमार ने तत्‍काल जीआरपी को सूचित कर मौके पर बुला लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने घटनास्थल पर मिले युवक के मोबाइल से फोन कर उसके परिवारजनों को घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों से बातचीत के बाद लड़के की शिनाख्‍त 18 वर्षीय अजय और लड़की की 16 वर्षीय निशा के रूप में हुई। लड़का खामपार थाना क्षेत्र के सरया गांव का और लड़की बरहज थाना क्षेत्र के तेलिया शुक्‍ल गांव की रहने वाली थी।


यह भी पढ़े :बदलते मौसम में चूक से बिगड़ सकती है तबीयत, रहें सर्तक, सामान्य बुखार और कोरोना में इस तरह समझे अंतर


पिछले कुछ महीनों से वह सरया में ही अपनी मौसी के यहां रह रही थी। मौके पर पहुंचे सरया गांव के लोगों से पुलिस ने लड़का-लड़की के बारे में पूछताछ की। थानाध्‍यक्ष दीपक कुमार ने बताया भोर में टहल रहे कुछ लोगों ने इन दोनों को ट्रैक के पास बैठकर कुछ खाते हुए देखा था। लड़के के पास से पुलिस को जहरीला पदार्थ भी मिला है। थानाध्‍यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। दोनों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ