मानसिक विक्षिप्त 11 वर्षीय बेटी के साथ कलयुगी बाप की घ‍ि‍नौनी करतूत,क‍िया दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा 

मानसिक विक्षिप्त 11 वर्षीय बेटी के साथ कलयुगी बाप की घ‍ि‍नौनी करतूत,क‍िया दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा 


 


पिसावां थाना क्षेत्र में रिश्तों काे कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त 11 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आराेपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया जाता है कि बालिका विक्षिप्त है। जिस कारण उसका पिता बांधकर उसे घर में रखता था। गुरुवार को आरोपित ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से उसके गुप्तांग में रक्तस्राव शुरू हो गया। इससे बालिका दर्द से तड़प रही थी। पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।


यह भी पढ़े :गोरखपुर में बड़ी निर्ममता से युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत घाट


सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। आरोपित से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म की बात बताई। पुलिस ने बालिका काे मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। गांव के कमलेश की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।आराेपित के एक पुत्री व दो पुत्र हैं। जिसमें पुत्री व एक पुत्र विक्षिप्त हैं। यह दोनों घर में ही रहते हैं। जबकि एक पुत्र ठीक है जो किसी गैर प्रदेश में मजदूरी करता है। आरोपित की पत्नी का दो वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है।


यह भी पढ़े :सीएम ने घर लौटे प्रवासी कामगारों को जल्‍द से जल्‍द रोजगार मुहैया कराने का दिया आदेश


थानाध्यक्ष पिसावां राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ