बगहा/बिहार :मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने हेतु चला सघन जांच अभियान

बगहा/बिहार :मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने हेतु चला सघन जांच अभियान

 



लोगों को मास्क पहनने हेतु किया गया जागरूक एवं प्रेरित


 


बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों को किया गया जुर्माना


 


बगहा :कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी व्यक्तियों को घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क अथवा फेस कवर पहनना अनिवार्य है। साथ ही दुकानों/माॅलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क के घर से बाहर निकलने तथा दुकानों/माॅलों में मास्क के बिना खरीदारी/बिक्री करने वाले के विरूद्ध 50 रू0 जुर्माना का प्रावधान किया गया हैl



इसी परिप्रेक्ष्य में आज संपूर्ण अनुमण्डल क्षेत्र में सभी व्यक्तियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। साथ ही अनुमण्डल के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों, दुकानों सहित विभिन्न जगहों पर बैरियर लगाकर वाहनों तथा मास्क की सघन जांच की गयी। लोगों को मास्क से होने वाले फायदे तथा नहीं पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में भी समझाया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ