Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

यूपी-बिहार सीमा पर एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी


कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोईलसवा गांव के पास यूपी-बिहार सीमा पर एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।महिला की पहचान होने के बाद बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिले की कटेया पुलिस ने लाश को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


 दिन के करीब चार बजे कोईलसवा के कुछ बच्‍चे गांव के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान चार पहिया गाड़ी से कुछ लोग एक महिला के शव को नीचे फेंककर फरार हो गए। बच्चों ने भाग कर इसकी जानकारी गांव में दी। लोगों ने इसकी सूचना एसओ पटहेरवा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास करने लगी। उसकी पहचान बिहार के कटेया क्षेत्र की 26 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई। इसके बाद इसकी जानकारी कटेया पुलिस को दी गई। 


मौके पर पहुंचे कटेया एसओ ने बताया कि महिला की शादी थाना क्षेत्र के खालगांव सिधवनिया में गुड्डू मद्धेशिया से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पिता ने बुधवार को सुबह ही दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।


 


Post a Comment

0 Comments