जिलाधिकारी ने ब्लाक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर लिया जायजा

जिलाधिकारी ने ब्लाक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर लिया जायजा


 


बीजापुर 20 अगस्त 2020:. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निरीक्षण कर रहे है। जिले के भोपालपटनम ब्लाक का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने उल्लूर मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण कर पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता राकेश कुमार साहू को पुल का तत्काल मरम्मत कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीजापुर जिले में बाढ़ एवं आपदा की स्थिति बनी हुई है। कलेक्टर अग्रवाल ने संबंधित सभी अधिकारियों को बाढ़ एवं आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मैदानी स्तर पर ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों को सतर्कता पूर्वक बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने एवं प्रभावितों को आवश्यक मदद करने के लिए कहा है। कलेक्टर स्वयं बाढ़ की स्थिति पर सत्त निगरानी रखते हुए अधिकारी.कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ