करोड़ों रुपए की ठगी करने वाली दुल्हन तीसरे युवक से शादी कर हुई रफूचक्कर 

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाली दुल्हन तीसरे युवक से शादी कर हुई रफूचक्कर 

 



 


झारखंड में एक लुटेरी दुल्हन का मामला प्रकाश में आया है जिसने एक नही बल्कि तीन-तीन लोगों को अपना शिकार बना कर करोड़ों रूपए लेकर विदेश रफूचक्कर हो गई विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंउ के चतरा की है। यहां इटखोरी की रहने वाली शातिर प्रियंका ने अलग-अलग राज्यों के युवकों को अपना शिकार बना कर एक करोड़ 45, लाखों रुपये ठग लिए परंतु प्रियंका ने अपना पहला शिकार शादी डॉट कॉम के जरिए गिरिडीह के रहने वाले निलय कुमार को बनाया। उसके साथ रांची में शादी की और दो साल बाद भरोसा कायम होने पर प्रियंका निलय से एक करोड़ रुपये लेकर गायब हो गई।


इसके बाद प्रियंका ने अपना दूसरा शिकार राजकोट के रहने वाले अमित को बनाया। पहली शादी के कुछ दिन बाद फिर से उसने शादी डॉट कॉम पर खुद को अविवाहित बताया और अमित मोदी नाम के युवक को फंसा लिया। अमित से शादी करके वह उसके साथ रहने लगी। लेकिन कुछ दिन बाद ही परिवार के आर्थिक तंगी का हवाला देकर उसने अमित से करीब 40 से 45 लाख रुपये लिए।इस बार प्रियंका ने अमित को बताया कि उसकी बहन को घर दिल्ली में शिफ्ट करना है‚ इसलिए उसे दिल्ली जाना होगा। इसके बाद प्रियंका दिल्ली के नाम से घर से निकली और वापस लौटकर नही आयी। अमित अपने स्तर से प्रियंका का पता निकाला तो उसे जानकारी मिली कि 29 दिसंबर 2018 को प्रियंका ने पुणे के सुमित दशरथ पवार नाम के शख्स से शादी कर ली है तथा उसके साथ वह कैलिफोर्निया चली गई हैअमित को इस बारे में तब पता चला जब सुमित की मां ने प्रियंका के मोबाइल पर अमित का कॉल देखा‚ सुमित की मां ने अमित के साथ प्रियंका की फोटो देखी और फिर उन्हाेने अमित को कॉल की।


सुमित की मां ने पुणे पुलिस से इस लुटेरी दुल्हन की शिकायत की परंतु घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी उक्त जांच के दौरान तीनो ठगी के मामले सामने आ गए। पुलिस अब प्रियंका के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की तैयारी कर रही है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ