किशोरी ने युवक पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का लगाया आरोप 

किशोरी ने युवक पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का लगाया आरोप 


 


जनपद कुशीनगर थाना जटहा बजार अंतर्गत एक किशोरी की तरफ से एक युवक पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। उसका यह भी कहना है कि पंचायत में युवक ने उसके साथ शादी करने की बात कुबूल की थी, लेकिन बाद में वह मुकर गया।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की यह किशोरी माता-पिता के गुजर जाने के बाद नानी के घर पली-बढ़ी। किशोरी का आरोप है कि गांव का एक युवक उसके घर आया करता था। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। जब छह माह का गर्भ रह गया तो आरोपी लॉकडाउन का बहाना बनाकर शादी से टाल मटोल करने लगा। इसे लेकर पंचायत हुई जिसमें किशोरी की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि की गई। पंचों तथा प्रेमी की सहमति पर बांसी नदी स्थित शिवमंदिर में लोगों की मदद से शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी बीच युवक के परिजन तथा गांव के एक व्यक्ति ने जबरन शादी रोकवा दी और युवक को कहीं भगा दिया। किशोरी ने कोतवाली से लगायत एसपी, डीआईजी व आईजी तक इसकी शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का शिकायती पत्र मिला है। प्रकरण गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। सही शिकायत सही पाए जाने पर मामला दर्ज होगा। 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ