पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोर गिरफ्तार


 पुलिस अधीक्षक ,जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत अजय श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 11/08/20 को प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हरिहरपुर बाबा का बन स्थित कीनाराम मठ के पास पुलिस बल के सहयोग से पतरही स्थित आभूषण की दुकान में चोरी की योजना बनाते अभि0गण 1- सुन्दरम सोनकर पुत्र लालचन्द सोनकर नि0 बेहड़ा थाना केराकत जनपद जौनपुर, 2- बादल यादव पुत्र भृगूनाथ यादव नि0 गोनौली थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, 3- शिवम यादव पुत्र रूपराज यादव नि0 गोनौली थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, 4- मलखान यादव पुत्र रामदुलार यादव नि0 रायपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को तीन रामपुरी चाकू, लोहे की पाइप व लोहे के सरिया का टुकड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण


1- सुन्दरम सोनकर पुत्र लालचन्द सोनकर नि0 बेहड़ा थाना केराकत जनपद जौनपुर।


2- बादल यादव पुत्र भृगूनाथ यादव नि0 गोनौली थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।


3- शिवम यादव पुत्र रूपराज यादव नि0 गोनौली थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।


4- मलखान यादव पुत्र रामदुलार यादव नि0 रायपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।


बरामदगी का विवरण 


1- तीन रामपुरी चाकू


2- एक लोहे का पाइप


3- एक लोहे के सरिया का टुकड़ा


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम


1- नि0 दिग्विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।


2- उ0नि0 विभूति नारायण राय, हे0का0 अशोक यादव, हे0का0 विनोद यादव, का0 जितेन्द्र सिंह, का0 सूरज कुमार, का0 अमित सिंह, का0 प्रदीप यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ