आदित्य प्रकाश वर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर कोरोना महामारी से बचाव हेतु सभी को किया जागरूक

आदित्य प्रकाश वर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर कोरोना महामारी से बचाव हेतु सभी को किया जागरूक


कासगंज: इंसान कितना भी धनवान बलवान और प्रतिष्ठवान क्यो न हो जाये उसके पास दुनिया की तमाम ऐशो आराम की चीजें उलब्ध हो जाये अगर उस इंसान के अंदर इंसानियत नही है तो दुनिया की सारी दौलत बेकार है उस इंसान ने जो भी कमाया उसके मरने के बाद उसकी दौलत पर दूसरा कोई और राज करता है लेकिन अगर इंसान ने अपनी इंसानियत की वजह से लोगो के दिलो में अपनी जगह बना लिया तो उसके न रहने के बाद भी लोग उसके किये गए अच्छे कामो को हमेसा याद रखते है आज महात्मा गांधी जी हम सबके बीच नही है लेकिन उन्होंने जो भारत देश के लिए किया आज हर एक भारतीय उनके कामो को याद करता रहता है उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले आदित्य प्रकाश वर्मा ये वो नाम है जिसने अपने काम और इंसानियत की वजह से लाखों लोगों के दिलो में जगह बनाई है। आदित्य प्रकाश वर्मा सीएम सिटी में तीन साल तक पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर कार्यरत थे अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गोराखपुर में अपनी एक अलग पहचान बनाई उनके जाने के बाद भी आज भी लोग उनके काम को याद करते रहते है आदित्य प्रकाश वर्मा इन दिनों कासगंज जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत है


 महज कुछ ही महीनों के कार्यकाल में आदित्य प्रकाश वर्मा ने कासगंज की जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बना लिया है आज अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा का जन्मदिन है उन्होंने अपना जन्मदिन किसी बड़े होटल या आलिशान पार्टी में न मना कर कासगंज के उलाही खेड़ा थाना सुन्नगढ़ी के बच्चों के साथ मनाया और वहा पर मौजूद तमाम बच्चों को खिलौना, केक, फ्रूटी, मिठाई और चॉकलेट दिया बच्चे भी अपने बीच आदित्य प्रकाश वर्मा को पा कर बहुत खुश हुए साथ ही वहाँ पर सैकड़ो लोग मौजूद थे सभी को कोविड19 से बचाव हेतु जागरूक किया और सभी को मास्क पहनने और हाथों को सेनिटाइज करने के लिए भी बताया अब आप सोचिए आदित्य प्रकाश वर्मा वर्तमान में कासगंज में अपर पुलिस अधीक्षक है और अभी हाल में प्रमोशन होकर आईपीएस अधिकारी हुए है इनको अपने परिवार के साथ इन बच्चों के बीच मे जन्मदिन मनाने की क्या ज़रूरत थी लेकिन इनके अंदर इंसानियत है जो पैसा बड़ी पार्टी में खर्च करते उस पैसे से इन मासूमो के साथ अपना जन्मदिन मनाया जन्मदिन के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज आदित्य प्रकाश वर्मा की धर्मपत्नी सीमा वर्मा भी मौजूद रही बच्चों के बीच जन्मदिन मना कर वो भी बहुत खुश थी। इसी को कहते है इंसानियत हैप्पी बर्थडे आदित्य प्रकाश वर्मा जी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ