अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के जिला अध्यक्ष बने प्रभा शंकर

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के जिला अध्यक्ष बने प्रभा शंकर


रामनगर बाराबंकी :अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वशिष्ट दुबे ने रामनगर तहसील के ग्राम लोधौरा निवासी पंडित प्रभा शंकर शास्त्री को ब्राह्मण समाज के प्रति श्रद्धा और समाज सेवा की भावना को देखते हुए बाराबंकी जिला अध्यक्ष कट्टर प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया। मनोनयन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि पंडित प्रभा शंकर समाज के हित मे कार्य करते हुए ब्राह्मण एकता को ऊंचे शिखर पर पहुंचाएंगे। जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनयन होने के पश्चात पंडित प्रभा शंकर शास्त्री ने कहा कि मैं महा संस्था की सेवा तन मन धन के साथ करूंगा। समस्त ब्राह्मण समाज के मान सम्मान पर किसी प्रकार की कोई आंच नहीं आने दूंगा। गरीब ब्राह्मणों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। ब्राम्हण पूरे समाज का पथ प्रदर्शक रहा है और रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ