Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

गांव के पास झाड़ियों में किशोरी के साथ दो युवकों के दुष्कर्म मामले में वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के बड़े अधिकारियों ने लिया संज्ञान में 


 


उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया अन्तर्गत फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा-इंदरपुर गांव के पास झाड़ियों में नौ सितंबर को एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के बड़े अधिकारियों ने मामले का संज्ञान ले लिया। मंगलवार शाम को पीड़िता की मां की तहरीर पर दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।तहरीर में मां ने कहा है कि वह चितबड़ागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में दो बेटियों के साथ रह रही है। आरोप लगाया कि नौ सितंबर को दिन में मकान मालिक का रिश्तेदार नीरज यादव, निवासी शरदपुर थाना करीमुद्दीनपुर, जिला गाजीपुर मेरी छोटी बेटी को बहला फुसलाकर फेफना ले गया।


वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथी राधेश्याम यादव ने भी दुष्कर्म किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से फेफना थाने में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


 


Post a Comment

0 Comments