जिले के हिंदी सेवी पत्रकारों को हिंदी रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित 

जिले के हिंदी सेवी पत्रकारों को हिंदी रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित 


बहराइच। काउंसिल आफ पीएचडी होल्डर्स वेलफेयर, उत्तर प्रदेश की ओर से बुधवार को हिंदी सभी पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर साहित्यकार पत्रकारों की ओर से काव्य पाठ भी किया गया।  शहर में स्थित किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के सचिव कक्ष परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। काउंसिल के अध्यक्ष डॉक्टर सत्य भूषण सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिले के हिंदी सेवी पत्रकारों की सेवाओं का उल्लेख किया। इसके बाद महाविद्यालय के सचिव व संगठन के संरक्षक मेजर डॉक्टर एसपी सिंह ने हिंदी सेवी पत्रकारों 


कपूर मालाओं से स्वागत करते हुए प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर साहित्यकार व कवि अतुल अवस्थी "अतुल" ने पढ़ा मातु शारदे सँवार दे हमारी प्यारी हिन्दी, वरदान दे के मातु हिन्दी को दुलार दे। भारती का भाल सूना-सूना लग रहा मातु, राष्ट्रभाषा बिंदी लगा हिन्दी को मल्हार दे। कवि व वरिष्ठ पत्रकार हेमंत मिश्र ने भी काव्य पाठ किया। इस अवसर पर 20 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे पत्रकार सतीश कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, अजय त्रिपाठी, अतुल अवस्थी "अतुल", प्रभंजन शुक्ल, हेमंत मिश्र, मुकेश पांडेय व वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू को हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेहतर सामाजिक कार्यों के लिए विशाल सेवा संस्थान के विशाल कश्यप को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ