Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी का मौन सत्याग्रह 2 अक्टूबर को

इटावा :समाजवादी पार्टी आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन नुमाइश परिसर में गांधी प्रतिमा के नीचे प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर 2 घंटे का मौन सत्याग्रह करेगी। उक्त बात समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय जितनी अराजकता है उतनी उन्होंने अपने जीवनकाल में नही देखी। उन्होंने कहा हर और लूट, बलात्कार, हत्या हो रही है और कानून का राज खत्म हो गया है। गोपाल यादव ने कहा कि हाथरस में एक दलित मासूम लड़की की बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। 


और योगी की पुलिस सोती रही। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना तक मुनासिब नही समझा। मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना से हर किसी का दिल दहल गया। पीड़ित लड़की की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन ने संवेदनहीनता दिखाते हुए रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया जबकि, शव उसके परिजनों को सौंपना चाहिए था। गोपाल यादव ने कहा कि इन्ही मुद्दों को लेकर 2 अक्टूबर को नुमाइश परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन सत्याग्रह किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments