Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

कुशीनगर :उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सरकार में भगवान राम की मूर्ति भी सुरक्षित नहीं:RPN सिंह


जनपद कुशीनगर के विधानसभा हाटा के पिपरैचा कुटी स्थित राम जानकी मंदिर पर विगत दिनों भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी आज भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने राम जानकी मंदिर का दौरा कर मंदिर के पुजारी रामधनी मल्ल जी सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही  आरपीएन सिंह ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मुलाकात कर इस मामले की गंभीरता से जांच एवं जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग करेगी साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सरकार में भगवान राम की मूर्ति सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या हश्र होगा इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष व्यास ओझा,प्रमोद पांडे,हिमांशु मिश्रा,अमरेंद्र मल्ल,रामअशीष सिंह,अभय शंकर त्रिपाठी,अंशु मणि त्रिपाठी,अरुण कुमार चौबे,अमित मिश्रा,अरशद खान,रामनाथ सिंह,रामकुमार गोड़,रमन श्रीवास्तव,जितेन्द्र सिंह,आदित्य तिवारी,नवीज आलम,जसवंत सिंह,गोरख साहनी,ब्यास सिंह,धनंजय सिंह प्रधान,अखलाक खान,सर्वेश मणि,अभय सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहें


Post a Comment

0 Comments