दलित विधवा महिला को दबंग घर से उठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे.......? 

दलित विधवा महिला को दबंग घर से उठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे.......? 


मध्य प्रदेश अन्तर्गत रीवा में एक दलित विधवा महिला को दबंग घर से उठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे गंभीर हालत में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के भाई और बेटे ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार दोपहर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। घटना एक अक्टूबर की बताई जा रही है। पीड़िता के भाई और बेटे की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। इसमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बारे पर पूछने पर एसपी रीवा आरके सिंह ने बताया कि महिला ने अभी तक कोई बयान नहीं दिए हैं। भाई और बेटे ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटे का कहना है कि मां ने ही उसे इसके बारे में बताया था। सिंह का कहना है कि जब तक महिला के बयान दर्ज नहीं हो जाते तब तक हम किसी बात को अंतिम नहीं मान सकते हैं।


हम डॉक्टरों की सलाह पर जल्द ही महिला के बयान लेंगे। उसके बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी दे पाएंगे। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। एसपी ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट है। उसे दो अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके दो दिन बाद रविवार दोपहर उसके बेटे ने शिकायत की थी। डॉक्टरों ने अभी महिला का बयान लेने से मना किया है। उससे बातचीत नहीं की गई है। उसकी स्थिति अभी बयान देने लायक नहीं है।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ