जिले में बार-बार दुष्कर्म होने से तंग आकर एक महिला ने.......... ?

जिले में बार-बार दुष्कर्म होने से तंग आकर एक महिला ने.......... ?

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में बार-बार दुष्कर्म होने से तंग आकर एक महिला ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर आरोपी को मार डाला। अशोकनगर जिले के सेहराई थाना क्षेत्र के गांव अचलगढ़ निवासी 35 वर्षीय बृजभूषण शर्मा की कैंट क्षेत्र के ऊपरी बाजार में इसी गांव में रहने वाली महिला ने हत्या कर दी। महिला के अनुसार, 2005 में जब वह 16 साल की थी, तभी बृजभूषण ने उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद वह बार-बार उसे अपनी हवश का शिकार बनाने लगा। यहां तक कि महिला की शादी होने के बाद भी वह शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने कई कई बार समझाया कि उसका परिवार है, लेकिन वह नहीं मानता था। वह महिला के ससुराल पहुंच जाता था।सोमवार रात को भी जब पति घर पर नहीं थे तो बृजभूषण शर्मा नाम का वह व्यक्ति आ धमका और उसके साथ जबरदस्ती की। मना करने पर भी वह नहीं माना। वह किचन से चाकू लेकर आई और लगातार हमले कर उसकी हत्या कर दी।


महिला ने जब हमला किया, तब उसकी बेटी भी जाग गई थी, लेकिन वह डर की वजह से पलंग पर ही बैठी रही। पुलिस पहुंची तब उसकी बेटी भी बैठी हुई थी, जो डरी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को खून से सना हुआ चाकू और दो मोबाइल मिला है। एक मोबाइल महिला का है और दूसरा मृतक का। जब्त चाकू 10 इंच लंबा है, जो नुकीला है। इसका उपयोग महिला सब्जी आदि काटने के लिए करती थी।महिला ने युवक के नृशंस तरीके से हत्या की। युवक नग्न अवस्था में था। इसी बीच महिला किचन से चाकू उठाकर लाई और पहला वार पूरी ताकत के साथ किया, जो पीठ से सीधे पेट तक पहुंचा। वह भागने के लिए कपड़े पहनने की कोशिश करने लगा तभी महिला ने लगातार चाकू से हमला किया।बृजभूषण शर्मा के पीठ पर कुल 21 घाव मिले हैं, इसके अलावा बाएं कंधे पर एक, बाएं कोहनी पर एक और बचने के लिए उसने चाकू को पकड़ा, इससे उसकी हथेलियां भी जख्मी हो गई।


इस तरह 25 जगह चाकू के निशान हैं।महिला का पति अशोकनगर जिले में शिक्षक हैं, वारदात के समय वह अशोकनगर में ही था। कैंट थाना प्रभारी रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि महिला का युवक से मंगलवार रात 12.30 बजे से 1.20 बजे के बीच विवाद हुआ है। इसी दौरान हत्या की गई है। रात 1.56 बजे महिला ने डायल 100 को कॉल कर सूचना दी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ