कैबिनेट मन्त्री ने बैठक कर तैयार की आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति 

कैबिनेट मन्त्री ने बैठक कर तैयार की आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति 


 


कैसरगंज (बहराइच)। कैबिनेट मन्त्री मुकुट बिहारी वर्मा की अध्यक्षता मे भाजपा मण्डल कार्यालय कैसरगंज पर पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गयी।बैठक मे आगामी पंचायत चुनाव के संबंध मे विचार विमर्श किया गया तथा आगे की रूपरेखा तैयार की गयी। इस बैठक मे पंचायत चुनाव के सम्बंध में पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश के बारे में जानकारी भी पार्टी पदाधिकारियो को दी गयी।


कैबिनेट मन्त्री श्री वर्मा ने कार्यकर्ताओ से अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी मे जुटने के लिए आवाह्न किया भाजपा के जिला महामंत्री राघवेन्द्र सिंह टिंकू भैया ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारिया कर रही है।हम सभी को पार्टी के दिशा निर्देशो का पालन करना होगा। इस बैठक मे विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा,मंडल अध्यक्ष शिवसहाय सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री शिवानंद सिंह, मंडल अध्यक्ष कटका अनिल सिंह, प्रभात सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राम सतीश वर्मा, माधव सिंह, सत्यम सोनी, मंडल मंत्री ब्रजेश सिंह, राकेश गुप्ता,रामबहादुर सिंह, अजमेर सिंह, मंडल महामंत्री गण्ड़ारा अशोक वर्मा,हिमांशु मिश्रा आदि तमाम पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ