कॉलेज परिवार एवँ नेहरू युवा केन्द्र सन्गठन विकास खंड के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता बापू महात्मा गाँधी एवँ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती

कॉलेज परिवार एवँ नेहरू युवा केन्द्र सन्गठन विकास खंड के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता बापू महात्मा गाँधी एवँ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती


इटावा (बकेवर):जनता कॉलेज बकेवर में कॉलेज परिवार द्वारा एवँ नेहरू युवा केन्द्र सन्गठन विकास खंड महेवा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता बापू महात्मा गाँधी एवँ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इस दौरान कॉलेज के प्रोफेसरजनो एवँ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। सभी वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवँ लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता एवँ शाँति अहिंसा का बुलन्द नारा दिया, तथा उन्होंने देश की आजादी के सपने को साकार होने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वहीँ लालबहादुर शास्त्री के संघर्षपूर्ण जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। 


 वहीँ राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक आदित्य मोहन शर्मा एवँ अनुराग पाण्डेय सहित युवा सदस्यों द्वारा महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम संचालन डॉ डीजे मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ एमपी सिंह, डॉ प्रकाश दुबे, डॉ नवीन अवस्थी, राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक आदित्य मोहन शर्मा, अनुराग पाण्डेय, प्रोफेसर डॉ आदित्य कुमार, डॉ गोपीनाथ मौर्य, डॉ आर सी वर्मा, डॉ एसकेएस चंदेल, पुस्तकालय प्रमुख, रामदास वर्मा, कार्यालय अधीक्षक कोमल सिंह, कर्मचारी राजू बाथम, मनोज कुमार, मयंक त्रिपाठी, चुन्नू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ