Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

महाराजपुर में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को निःशुल्क जैविक खाद का किया वितरण

ब्यूरो कार्यालय (कानपुर):महाराजपुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को निःशुल्क जैविक खाद का वितरण किया। किसानों को जैविक खाद से उपज भरपूर होने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान सरसौल के नजफगढ़ और नारायणपुर गांव में किसानों को बताया गया कि जैविक खादों से न केवल मिट्टी की सेहत सुधरेगी बल्कि उत्पादन भी अधिक होगा। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ उपज भरपूर होगी। किसानों को बॉयो डीएपी, यूरिया और एनपीके खादों का वितरण किया गया। एक कंपनी की तरफ से किसानों को बॉयोलॉजिकल उत्पाद भी वितरित किए गए। इस मौके पर ब्रजेश श्रीवास्तव, मोनू महाना, रानू शुक्ला, भोला सिंह रहे।


 


 


Post a Comment

0 Comments